जिले का नाम राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर रोशन करने वाली प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर एवं पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश कुमार सिंह द्वारा शूटिंग की उत्कृष्ट खिलाड़ी वेदिका रावत एवं क्रिकेट की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रिद्धि मूर्ति का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर एवं पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश कुमार सिंह ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिले के खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया जा रहा है।

ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है तथा अन्य युवा भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं।