सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद आलीराजपुर द्वारा सेवा सेतु अभियान के तहत हितग्राही लाभ शिविर का आयोजन कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में नगर पालिका से संबंधित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने एवं उनकी समस्याओं के निराकरण की कार्यवाही की गई।
शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं के संबंध में हितग्राहियों को जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए। शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना एवं नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है।
इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सोहन कनास सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

