मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में मुख्यमंत्री स्कूटी वितरण योजना अंतर्गत आयोजित मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण कार्यक्रम भोपाल स्थित शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर शनिवार को सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में वेबकास्ट के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। सीधा प्रसारण कार्यक्रम को विद्यार्थियों, अभिभावकों, प्राचार्यों एवं शाला परिवार ने देखा व सुना।

जिले के 145 विद्यार्थी मुख्यमंत्री स्कूटी योजना से लाभान्वित हुए हैं। योजना से लाभान्वित छात्र-छात्राओं ने वीडियो संदेश के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। जिले के सभी शासकीय विद्यालयों में कार्यक्रम के वेबकास्ट के माध्यम से सीधे प्रसारण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इस क्रम में पीएम श्री शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहपुर, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर, सांदीपनि विद्यालय नरसिंहपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरखपुर एवं शासकीय नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहपुर सहित विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।

इस अवसर पर विद्यालयों में अभिभावक, प्राचार्य, शाला परिवार एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह का वातावरण रहा।