शासकीय माध्यमिक विद्यालय भीलखेड़ा में 01 अक्टूबर 2026 को विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण के अंतर्गत एआई मशीन के माध्यम से दंत परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. चक्रेश पहाड़िया के मार्गदर्शन में लगभग 60 विद्यार्थियों के दांतों की जाँच की गई। आधुनिक एआई तकनीक से विद्यार्थियों के दांतों की स्थिति का परीक्षण कर उन्हें दांतों की स्वच्छता एवं नियमित देखभाल के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को नियमित रूप से दांतों की सफाई करने, दिन में दो बार ब्रश करने तथा दांतों से संबंधित किसी भी समस्या को नजर अंदाज न करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय में आयोजित इस आधुनिक एवं उपयोगी दंत परीक्षण से विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी। विद्यालय परिवार ने इस पहल के लिए डॉ. चक्रेश पहाड़िया एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।




