शासकीय आईटीआई बडवानी प्राचार्य श्री केतन मालवीया के द्वारा बताया गया कि नवीन व्यावसायिक शिक्षा अन्तर्गत सांदीपनि शासकीय मॉडल उ.मा.विद्यालय बडवानी जिला बडवानी के कक्षा 9 वी / 10 वी के व्यवसायिक शिक्षा के विषय के विद्यार्थियों को आईटीआई बडवानी का एक दिवसीय औद्योगिक भ्रमण करवाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को व्यवसायवार समस्त वर्कशाप में मशीनों, प्रोजेक्ट, व्यवसाय अनुसार उनके महत्व एवं करियर के अवसरों के बारे में बताया गया।
विद्यार्थियों को आईटीआई में प्रवेश लेने की प्रकिया से अवगत करवाया गया एवं प्रवेश की जानकारी दी गई। उक्त औद्योगिक भ्रमण को मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग से प्रत्यक्ष रूप से जोडकर व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया जाना हैं। इस अवसर पर प्राचार्य श्री केतन मालवीया, प्राचार्य वर्ग 2 श्री कैलाश पटेल एवं समस्त प्रशिक्षण अधिकारी तथा विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यार्थीयों ने इस अनुभव को अपने करियर के लिए बेहद लाभकारी और प्रेरणादायक बताया।




