मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज यहां अमर शहीद राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर गीता भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर निगम की पहल पर सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘मेरा थैला, मेरी शान’ अभियान का शुभारंभ किया।
अभियान के माध्यम से नागरिकों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े एवं अन्य पर्यावरण-अनुकूल थैलों के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसका उद्देश्य स्वच्छता के साथ-साथ प्लास्टिक प्रदूषण को कम करना और नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।
अभियान का संदेश ‘स्वच्छता ही सेवा, मेरा थैला, मेरी शान’ जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त शहर की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, राज्यसभा सदस्य श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, सांसद श्री आशीष दुबे, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक श्री अजय विश्नोई, श्री अशोक रोहाणी, श्री सुशील तिवारी ‘इंदू’, श्री नीरज सिंह एवं श्री संतोष वरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोंटिया, जेडीए अध्यक्ष श्री संदीप जैन, जेडीए उपाध्यक्ष श्री प्रशांत केसरवानी, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, दिव्यांगजन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री संदीप रजक, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।





