उज्जैन, 19 सितंबर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से उज्जैन पहुंचे। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओम जैन, अध्यक्ष उज्जैन विकास प्राधिकरण श्री रवि सोलंकी, सिंहस्थ प्राधिकरण अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, एडीजी श्री राकेश गुप्ता, डीआईजी श्री नवनीत भसीन, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, एसपी श्री प्रदीप शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।






