उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश अनुसार सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत महाविद्यालय में विकसित भारत 2047 विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ परवेज मोहम्मद ने बताया कि वर्ष 2047 में देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे, हमारे प्रधानमंत्री का सपना है कि 2047 तक भारत एक देश विकसित होगा।
विकसित भारत अर्थात एक ऐसा देश जो अपने नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करते हुए एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा। महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ मंशाराम बघेल ने विकसित भारत के सपने में युवाओं की भागीदारी और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए, डॉ बघेल ने देश की आबादी में युवाओं की बड़ी संख्या को विकसित भारत का महत्वपूर्ण आधार बताया।
प्रो प्रशांत परमार ने भारतीय अर्थव्यवस्था में हो रहे सुधारों को रेखांकित करते हुए बताया कि 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था लगभग 40 ट्रिलियन डॉलर हो सकती है जिससे प्रति व्यक्ति आय और जीवन स्तर का उन्नयन होगा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संदीप सोलंकी, द्वितीय प्रियंका चौहान और तीसरा स्थान सोनिया खरते और मनीषा जमरे को संयुक्त रूप से प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका निर्वहन महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी श्री संदीप कुर्मी ने किया। संचालन नोडल अधिकारी प्रो दिनदयाल मोरे और डॉ भारतसिंह चौहान ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के जगदीश जमरे, कनसिंह, विक्रम सोलंकी, सखाराम रावत, शिवजी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।



