कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), राजस्थान जोन के तत्वावधान में स्वच्छता सप्ताह का आयोजन किया गया। राजस्थान जोन के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों (ROs) एवं जिला कार्यालयों (DOs) द्वारा स्वच्छता, स्वच्छ कार्यस्थल एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
स्वच्छता सप्ताह के दौरान सभी कार्यालयों में विशेष स्वच्छता एवं सफाई अभियान चलाए गए। कार्यालय परिसर, कार्यस्थल, रिकॉर्ड रूम, कॉमन एरिया तथा आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही अनावश्यक एवं अनुपयोगी सामग्री को चिह्नित कर नियमानुसार निस्तारण की दिशा में भी पहल की गई।
स्वच्छता अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए कार्यालयों द्वारा पौधारोपण, सिंगल-यूज प्लास्टिक के न्यूनतम उपयोग तथा स्वच्छता जागरुकता गतिविधियों जैसी अभिनव पहल की गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छ एवं हरित कार्यालय की अवधारणा को बढ़ावा दिया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता एवं स्वच्छ कार्यस्थल के प्रति जागरुकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त एवं प्रभारी राजस्थान, श्री अजीत कुमार ने यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल एक सप्ताह तक सीमित अभियान नहीं, बल्कि नियमित कार्यालयीन कार्यप्रणाली एवं कार्य-संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि स्वच्छता के प्रति जागरुकता एवं प्रतिबद्धता को निरंतर बनाए रखते हुए स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण-अनुकूल कार्यस्थल के निर्माण में सक्रिय योगदान दें।




