जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को जनपद पंचायत सेंधवा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धावड़ी में श्युवा संगमश् रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल के बेरोजगार युवाओं को उनके ही क्षेत्र में रोजगार के बेहतरीन अवसर उपलब्ध कराना था। रोजगार मेले में स्थानीय युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मेले के दौरान कुल 27 आवेदकों द्वारा पंजीयन कराया गया।
विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा युवाओं के इंटरव्यू और योग्यताओं का परीक्षण किया गया, जिसके परिणामस्वरूप प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा कुल 21 आवेदकों का प्रारंभिक रूप से चयन किया गया। चयनित युवाओं में प्रतिभा सिंटेक्स प्राइवेट लिमिटेड पीथमपुर के लिए 11, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड इंदौर शाखा बड़वानी के लिए 5 और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी सेंधवा के लिए 5 आवेदक शामिल हैं।
इस सार्थक पहल से स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हुए हैं।



