सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 26 सितंबर 2026 तक किया गया। प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन शनिवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छिन्दवाड़ा में प्रातः 10 बजे से किया गया। इसमें जनशिक्षा केन्द्र से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 240 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
जिला स्तर पर गठित ज्यूरी द्वारा विद्यार्थियों की कलाकृतियों का मूल्यांकन किया गया। जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छिन्दवाड़ा की कु. गार्गी पराडकर, द्वितीय स्थान शासकीय उ.मा.वि. सहपानी परासिया की आरोही राय तथा तृतीय स्थान शासकीय एकीकृत हाई स्कूल भीमालगोंदी बिछुआ की कीर्ति नवरे ने प्राप्त किया। इनका चयन राज्य स्तर के लिए किया गया तथा प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर छिंदवाड़ा सांसद श्री विवेक बंटी साहू एवं श्री शेषराव यादव ने जिले से आए बाल चित्रकारों की पेंटिंग का अवलोकन किया। उन्होंने प्रतिभागियों से विकसित भारत पर प्रश्न किए, जिनका विद्यार्थियों ने बड़े ही रोचक अंदाज में उत्तर दिया। सांसद श्री साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपने उद्बोधन में सभी की कलाकृतियों की मुक्तकंठ से सराहना की। चित्रकला प्रतियोगिता की मुख्य थीम ‘मेरे सपनों का भारत’ रही। इसी थीम को प्रतिभागियों ने अपनी कला के माध्यम से कैनवास पर उकेरा।
कार्यक्रम में सेवा संकल्प अभियान के जिला समन्वयक श्री भारत घई, श्री कमलेश उईके, श्री धमेन्द्र मिगलानी, श्री विश्वेन्द्र बैस, श्री नवीन बारस्कर, श्री अंकुर शुक्ला, श्री शंशाक चंदेल एवं श्री अभिषेक राय उपस्थित थे।
यह कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के. इड़पाचे के निर्देशन में एवं सहायक संचालक श्री डी.पी. डेहरिया, सहायक संचालक श्री पी.एल. मेश्राम तथा उत्कृष्ट विद्यालय छिन्दवाड़ा के प्राचार्य श्री आर.के. साहू के मार्गदर्शन में जिले भर में सम्पन्न हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में श्री धु्रवराधिका रामचंद्र, श्री राजकुमार चौहान, श्री विनोद तिवारी एवं श्री रजत गढेवाल आदि ने सहभागिता दी।
विकासखंड स्तर से चयनित प्रतिभागी -
छिन्दवाड़ा: प्रथम—कु. गार्गी पराडकर, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छिन्दवाड़ा, द्वितीय—प्रिंयासी अहिरवार, पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय- 2 छिन्दवाड़ा, तृतीय—अक्षरा ओक्टे, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छिन्दवाड़ा।
परासिया: प्रथम—आरोही राय, शासकीय उ.मा.वि. सहपानी, द्वितीय—नुपूर कुमरे, पीएमश्री उ.मा.वि. कुण्डालीकलां; तृतीय—हिमांशी चौरसिया, शासकीय उ.मा.वि. रावनवाड़ा।
चौरई: प्रथम—गौरी रघुवंशी, ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल चांद, द्वितीय—आरती वर्मा, शासकीय मा. शा. पल्हारी, चौरई, तृतीय—जानवी मालवी, के.आई. स्कूल चौरई।
जुन्नारदेव: प्रथम—सुहानी साहू, शासकीय कन्या हाई स्कूल जुन्नारदेव, द्वितीय—चांदनी बैठे, पीएमश्री कन्या उमावि. दमुआ, तृतीय—विशाल उईके, श्रीनंदलाल सूद उ.मा.वि. जुन्नारदेव।
तामिया: प्रथम—वैष्णवी वर्मा, शासकीय सांदीपनी उ.मा.वि. तामिया, द्वितीय—भूमिका गुप्ता, शासकीय उ.मा.वि. चांवलपानी, तृतीय—ज्योति डेहरिया, शासकीय उ.मा.वि. झिरपा।
मोहखेड़: प्रथम—रूपाली सोनी, शासकीय उ.मा.वि. सांवरीबाजार, द्वितीय—अश्वनी धुर्वे, शासकीय मा. शा. रोहनाढाना, तृतीय—सृष्टि सल्लाम, शासकीय हाई स्कूल खैरवाड़ा।
बिछुआ: प्रथम—कीर्ति नवरे, शासकीय हाई स्कूल भीमालगोंदी, द्वितीय—प्रिंसी चौरसिया, शासकीय हाई स्कूल खमरा, तृतीय—महिमा टांडेकर, सांदीपनी उ.मा.वि. खमारपानी।
अमरवाड़ा: प्रथम—मोहित परतेती, शासकीय मॉडल उमावि. अमरवाड़ा, द्वितीय—राजेश्वरी इवनाती, शासकीय हाई स्कूल साजपानीटोला, तृतीय—सोनाली चंद्रवंशी, शासकीय मा. शा. गुरैया, अमरवाड़ा।
हर्रई: प्रथम—ज्योति उईके, एकीकृत हाई स्कूल भुमका, द्वितीय—पांशुल धुर्वे, एकीकृत हाई स्कूल भुमका, तृतीय—सतीश यादव, शासकीय उ.मा.वि. हड़ाई।




