दुग्ध संयंत्र बड़वानी एवं सेंधवा के अंतर्गत दुग्ध संकलन में अभूतपूर्व वृद्धि करने तथा आसपास के छूटे हुए संभावित ग्रामों को दुग्ध सहकारिता से जोड़ने के उद्देश्य से आज दो नई दुग्ध कूलिंग यूनिट्स का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया। इस पहल से स्थानीय दुग्ध उत्पादकों को उनके गांव में ही दूध बेचने की आधुनिक एवं सुगम सुविधा मिलने लगी है। मंडवाड़ा समिति में 2000 लीटर क्षमता की बीएमसी स्थापित कर आज इसका विधिवत शुभारंभ किया गया। इस केंद्र के माध्यम से आसपास के 08 गांवों, कोयडिया, चीचली, विश्वनाथखेड़ा, हतोला, फतेहपुर, मंडवाड़ा, कुआं और फत्त्यापुर का दूध सफलतापवूर्वक संकलित किया गया। वहीं दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मोयदा में 1000 लीटर क्षमता की बीएमसी स्थापित कर उसका भी शुभारंभ किया गया। इस केंद्र पर 06 गांवों, छोटी खरगोन, सालखेड़ा, रनगांव, मोयदा, रोझानी एवं जलगोन का दूध संग्रहित किया गया। दुग्ध संयंत्र प्रबंधन द्वारा ग्रामीण अंचल में दूध संकलन के दायरे को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिससे भविष्य में दुग्ध उत्पादन और सहकारिता आंदोलन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
बड़वानी से और
और →यह भी पढ़ें
और →नगरीय विकास एवं आवास
नगर पालिका परिषद बड़वानी जनसेवा ही हमारा संकल्प सेवा सेतु अभियान – सरकार आपके द्वार
बड़वानी

सेवा संकल्प अभियान
समूह से मिला संबल, कृषि-पशुपालन और किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं श्रीमती मधुकांता पाटीदार
देवास



