मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, आज 13 सितम्बर 2026 को दोपहर 02:25 बजे हेलीपेड आगर-मालवा पहुंचेंगे तथा जिला मुख्यालय स्थित कार्यक्रम में कुल 254.09 लाख रुपये लागत के 50 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आगर में 225.95 लाख रुपये लागत के 33 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। जिसमें विधानसभा क्षेत्र आगर के 139.75 लाख रुपये के 23 कार्य एवं सुसनेर के 86.20 लाख रुपये के 10 कार्य तथा 28.14 लाख रुपये लागत के 17 कार्यों का लोकार्पण, जिसमें आगर के 12.41 लाख रुपये के 11 कार्य एवं सुसनेर के 15.73 लाख रुपये के 06 कार्य शामिल हैं, तत्पश्चात सायं 4:45 बजे हेलीपेड आगर-मालवा से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।